11,12 को ऑरेंज, जबकि 13,14 व15 जुलाई को बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया जारी
गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। यानी अगले 5 दिनों राज्य में लगातार भारी बारिश होने की संभावना हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 जुलाई को राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय गर्जना वह आकाशी बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र बौछार और भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 
इसके अलावा विभाग ने 12 जुलाई को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वही 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में weather alert आकाशीय बिजली के साथ भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।