केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने नये CM पुष्कर को दी बधाई

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा विधानमंडल दल के नेता चुने जाने एवं पार्टी नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पुष्कर धामी को ढे़रों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डॉ. निशंक ने विश्वास जताया कि श्री धामी के प्रखर और ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य प्रगति तथा विकास के पथ पर ओर तेजी से अग्रसर होगा एवं देवभूमि की जनता की आकांक्षाएँ पूर्ण होंगी।

डॉ. निशंक ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल 2009 में पुष्कर धामी के अद्भुत संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें अपनी सरकार में महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों से भी नवाजा था,जिनका बहुत ही सफलतापूर्वक उन्होंने निर्वहन किया। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि उनमें संगठन और प्रशासनिक दोनों क्षमताएं समान रूप से मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दो बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी श्री धामी ने प्रदेश के युवाओं का भरोसा भी अर्जित किया है।

डॉ. निशंक ने कहा कि पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर मैं पुष्कर धामी को पुनः ढे़र सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद तथा आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *