गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कचहरी, देहरादून में शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को याद किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दोरान उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करैगी। दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी।