खरोला ने किया एक वृक्ष-एक जिंदगी कार्यक्रम का शुभारंभ, आम जनमानस से की वृक्ष लगाने की अपील

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने एक वृक्ष-एक जिंदगी कार्यक्रम का शुभारंभ आज 1 जून से 7 जून तक होने वाले विश्व पर्यावरण सप्ताह के मौके पर किया। इस मौके पर उन्होंने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों से आवहन किया कि इस कोरोना काल में जो लोग हमे छोड़ कर चले गये है उनको श्रद्धान्जली देने के लिए एक वृक्ष अपने घर में इस विश्व पर्यावरण सप्ताह के मौके पर लगाये।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए आज राजपाल खरोला ने महान पर्यावरणविद पद्मभूषण से विभूषित स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की तेरहवीं के मौके पर जिनका निधन हाल ही में कोरोना माहामारी से ही हुआ था उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र के साथ उनके घर पर नीम व आवले का वृक्ष लगाकर उनको श्रद्धान्जली दी। खरोला ने कहां कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम की शुरुवात स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के घर से की गयी और यही उनके लिए एक सच्ची श्रद्धान्जली होगी। राजपाल खरोला ने कहा कि स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा ने अपना पूरा जीवन प्रकृति की रक्षा में लगा दिया। कोरोना काल के रहते हुए जो सम्मान हम देश एवं प्रदेशवासी उन्हें नहीं दे पाए, हम सबका कर्तव्य बनता है कि ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए एक वृक्ष हम सब अपने घर पर लगाकर उन्हें सम्मान दे।

राजपाल खरोला ने आगे कहा कि आज कोरोना बीमारी ने सबको आक्सीजन की कीमत बता दी, थोड़ी देर आक्सीजन देने वाले सिलेंडर लाखो में बिक रहे है लेकिन मुफ्त में आक्सीजन देने वाले पेड़ पौधों के हम कद्र नहीं करते। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आईये एक वृक्ष लगाये उनकी लिए जो इस कोरोना काल में हमे छोड़ कर चले गया और पेड़ लगाकर इस पृथ्वी की आक्सीजन बढाने में अपना योगदान दे। राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आज 1 तारीख से की जा रही है जो 7 तारीख तक चलेगा। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जितने भी लोग जो इस कोरोना महामारी के काल में समा गए हैं उनके घर पर जाकर के एक पौधा दे कर “एक वृक्ष-एक जिंदगी” के तहत एक जिन्दगी वह जो हमारे बीच नहीं रही और एक जिंदगी वह जिसे हम बचाना है के संदेश के साथ पौधे को लगाने का कार्य किया जाएगा जिससे हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन मिलने का संदेश सभी लोगों तक पहुंचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *