समस्या समाधान को सांसद बंसल व मंत्री जोशी से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज की मांगो को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद नरेश बंसल से मुलाकात की तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका समाधान जल्द करवाने की मांग की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार में काबिना मंत्री गणेश जोशी से भी मुलाकात की तथा उनको भी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने हर संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *