देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। खेल दिवस पर सुभाषनगर देहरादून में जरूरतमंद बच्चों के सपने को आगे बढाते हुए स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड (देहरादून) चैप्टर द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक “हौसलें” रूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन में जरूरतमंद बच्चों में अजय, देवानंद, बबिता, भरत, कृष्णा, मोहित, दीपक, चाँदनी, कामनी, नीलम आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवानंद, द्वितीय स्थान बबिता, तृतीय स्थान अजय ने प्राप्त किये। विजेता रहे बच्चों को कोच अक्षय आनंद एवं अन्नपूर्णा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हर्ष चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ऑर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने कहा कि खेल में ऐसे जरूरतमंद बच्चों के सपने भी पूरे होने चाहिए, बस इनको एक राह देने की जरूरत है। इस अवसर पर ऑर्गनाइजेशन के राज्य सलाहकार अरुण कुमार यादव ने कहा कि समाज खेल के हर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के मदद को आगे आये। इस अवसर के अंत मे ऑनलाइन द्वारा स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव नमन भारद्वाज ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।