देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी।
अपने ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पिछले सप्ताह जो भी उनके संपर्क में आए, वह अपना परीक्षण करवा ले। विदित हो कि गत दिवस स्वास्थ्य विभाग ने उनके आवास में जाकर टेस्ट किये थे जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बताया जाता हैं कि शुक्रवार को बंशीधर के आवास में बीजेपी महामंत्रियों को बैठक भी हूई थी। ऐसे में बंशीधर भगत के संपर्क में आने वाले तमाम नेताओ और कार्यकर्ताओं को भी qurentine करने के और उनके टेस्ट तक कराने की तैयारी की जा रही है।
इधर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष के कोरोनो संक्रमित पाए जाने के बाद भाजपा दफ्तर बन्द करने का निर्णय लिया गया है। आज व कल दो दिनों के लिये दफ्तर बन्द किया गया है। कोई भी पार्टी दफ्तर नही आ सकेगा। पार्टी दफ्तर का मुख्य गेट बंद करने के साथ ही पार्टी मुख्यालय में सेने टाइज़ेशन कराने का भी निर्णय किया गया है। पार्टी प्रवक्ता विनय गोयल ने ये जानकारी दी है।