कोरोना: 10 से 2 बजे तक होगा बैंकों में लेन-देन

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए जिले भर में संचालित बैंकों में लेने देन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगा। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सुरेन्द्र सिंह जंगपागी ने बताया कि बैंको द्वारा जारी एडवाजारी के अनुसार बैंको में लेने देन कार्य दिवसों में दोपहर 2 बजे तक ही होगा। इस सम्बन्ध में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने बैंको के लिए आदेश जारी किये है। उन्होने बताया कि दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच बैंक अपना नियमित कार्य निपटाएंगे तथा इसके बाद बैंक बन्द हो जायेगे। यह आदेश 15 मई तक प्रभावी रहेगा।

उन्होने जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धकों एवं बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बैंको में लेने देने के समय बिना मास्क वाले ग्राहकों को कतई प्रवेश न दिया जायें तथा सामाजिक दूरी बनाने के लिए निश्चित दूरी के गोले भी बनाये तथा ग्राहकों के हाथ सेनिटाइज करने तथा थर्मल स्क्रैनिंग के लिए बैक के गेट में किसी कर्मचारी की तैनाती अवश्य ही की जाये। बैंक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन भी करें।

——————————————————-

’मास्क जरूर और ठीक से पहनें ’ दो गज की दूरी का पालन करें ’ हाथों को सेनेटाइज करते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *