उत्तराखंड: समस्त दुकानों संग 2 बजे बंद होगी शराब की दुकानें

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। CM तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को आम बाजार की तरह ही शराब की दुकानों को भी 2 बजे बंद कराने के सख्त निर्देश दिये हैं। सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताया गया कि बढ़ते कोविड-19 को देखते हुए प्रदेश में 2 बजे सभी दुकानें बंद हो जाती है, लेकिन शराब की दुकानें 7 बजे तक खुलती थी। ऐसे में शराब की दुकानों में भारी भीड़ हो जाती थी जिससे कोविड-19 संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका बनी रहती थी। ऐसे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्णय लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि शराब की दुकानें भी 2 बजे अन्य दुकानों के साथ ही बंद की जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के ख़तरे में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *