देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना बम फूट गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 5084 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 81 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गयी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 1736 कोरोना के मामले देहरादून में आएं।
