ऋषिकेश,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कुप्रभाव से हर कोई चिंतित है आज विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने शहर के अंदर व्यापारियों को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से सावधानी व सुरक्षा के बारे में व्यक्तिगतरूप से जागरूक करने का प्रयास किया ।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि आमजन भी आवश्यक सामान के लिए व्यापारियों के पास ही पहुंचते हैं इसलिए सभी की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने कहा है कि हर वर्ग को सतर्क रहने की आवश्यकता हैl श्री अग्रवाल ने एक मेडिकल स्टोर में विभिन्न जीवन रक्षक दवाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि मेडिकल स्टोर में सैनिटाइजर, मास्क पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने व्यापारी वर्ग को और सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि बाहर से आने वाले सामान को विधिवत सैनिटाइजर किया जाए।ताकि कोविड-19 के कुप्रभाव से बचा जा सके।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऐसे कठिन दौर में स्वयं और परिवार कि व अपने आसपास की सुरक्षा भी अति आवश्यक है l