देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर) को बंद करने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया हैं। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक बंद रहेंगे। इस बाबत सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया हैं।
