महिला पर मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी महिला कांग्रेस आक्रोशित, फूँका मंत्री का पुतला

11 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिश्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन के नेतृत्व में महिला कांग्रेंसजनों नें भाजपा के मंत्री बंषीधर भगत के साथ महिला को व्यंगात्मक तरीके से कहे गये शब्दों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के गेट के समीप पुतला दहन किया।
इस दौरान कमलेश रमन नें कहा की बंषीधर भगत द्वारा एक महिला पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताते हुए अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया है।
महिला कांग्रेस वरिश्ठ उपाध्यक्ष कमलेश रमन नें कहा कि बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस की एक महिला पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता के शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर महिला द्वारा स्वयं ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये
उन्होनें कहा की बषीधर भगत नें महिलाओं की छवि को धुमिल करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा के नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केन्द्रीय मंत्री एम0 जे0 अकबर पर 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप हो चाहे देवभूमि उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण हो, सभी शर्मशार एवं झकझोर देने वाले है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं के उत्पीड़न और कुत्सित मानसिकता रखने वालों के संरक्षक के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है।
श्रीमती कमलेश रमन ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा के ही लोगों से है।
पुतला दहन में विमला मन्हास, ममता बस्नेत, प्रियंका भंडारी, बबीता, पुनित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *