11 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।चुनाव से पूर्व मंत्री का ऑडियो वायरल होने के मामले में कांग्रेस मुखर हो गई है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने साफ कहा कि चुनाव के बाद इस ऑडियो की जांच कराई जाएगी, जिसकी भी आवाज है उसको जेल जाना पड़ेगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डॉक्टर शमा ने उत्तराखंड में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का महिला के साथ अश्लील बात करने का वीडियो वायरल होने पर आज बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसे हम परिजनों के संग नहीं सुन सकते हैं लेकिन उसने आवाज किसकी है यह पता चल गया है। वायरल ऑडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऑडियो में जो आवाज है वह एक रावण की है जो दशरथ का वेश धारण करता है। वह कई बार रामलीला में दशरथ की एक्टिंग करता है। उन्होंने कहा कि वह दशरथ नहीं है वह रावण है और वह उत्तराखंड में भाजपा सरकार में मंत्री भी है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद इस ऑडियो की जांच कराई जाएगी किसकी आवाज है उसे जिसकी भी आवाज है उसे जेल जाना पड़ेगा।
प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि इस ऑडियो में ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया जिसे हम और आप सुन नहीं सकते, बोल नहीं सकते, यह है भाजपा का असली चेहरा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, जिस तरह हमारा चार धाम चार काम का कमिटमेंट है, पिछले पांच साल में महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार हुए उनकी जांच होगी। उन्होंने एमपी के सीएम का वीडियो सुनाया। बताया कि इसमें वो कह रहे हैं कि उत्तराखंड से भाजपा गई।
उन्होंने उत्तराखंड की उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री के मंत्रालय का वीडियो को दिखाया। बताया कि उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं को उत्तराखंड की सरकार खजूर देती है। उसे खाकर स्वस्थ बच्चों को जन्म दे। 2015 के एक्सपाइरी डेट का खजूर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे इंफेक्शन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार की मंत्री के नाक के नीचे एक्सपायर डेट के खजूर का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ यौन शोषण कर रहे हैं। एक्सपायर खजूर खिला रहे हैं। सीएम को खनन के अलावा कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई महिलाएं बीजेपी को वोट नहीं देगी। कांग्रेस बोल बचन नहीं है, काम करके दिखाती है
इस मौके पर डॉ. शमा ने कहा कि यहां महिलाओं का सम्मान नहीं, महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होने कहा कि बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पर पार्टी कार्यकर्ता के यौन शोषण का आरोप लगाया। दूसरे विधायक पर महिला ने बच्चे के पिता होने का आरोप लगाया। वह डीएनए टेस्ट के लिए क्यों डरते हैं, यदि उनका बच्चा नहीं है। वह डीएनए टेस्ट के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ये बीजेपी की संस्कृति है।
हिमालय राज्यों को लेकर एनसीआर की रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया दुष्कर्म में पहले नंबर पर उत्तराखंड, दूसरे नंबर पर हिमाचल, तीसरे नंबर पर त्रिपुरा है। तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी क्या संदेश दे रही है।उन्होंने उसी रिपोर्ट में पोस्को में पहले नंबर उत्तराखंड, दूसरे नंबर में मेघालय, तीसरे नंबर में त्रिपुरा के होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ये क्यों हो रहा है। इन लोगों को समर्थन कौन देते हैं। ऐसे लोगों को बीजेपी वाले समर्थन देते हैं। उन्होंने महंगाई पर भी बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया।