देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवादल व नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण वर्मा समाजसेवी रहे तथा अध्यक्षता सेवादल के प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन नागरिक शिक्षा में विकास समिति के सचिव एस पी दुबे ने किया। मुख्य अतिथि श्रवण वर्मा ने कहा कि आज करोना महामारी के चलते हर व्यक्ति का कारोबार बंद के चलते व कमर तोड महगई ने लोगों को इतना लाचार बना दिया है कि लोग एक दूसरे की मदद को भी आगे नहीं आ रहे हैं। हमारे से जितना भी हो सकेगा हम इस आपदा की घड़ी में आम जनमानस के साथ हैं और आगे भी मदद का आश्वाशन दिया ।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए पीयूष गौड़ ने कहा कर्मकार बोर्ड वर्ष 2016 में भारूवाला, औंगल भट्टा, छावनी वार्ड से 45 श्रमिकों को पंजीकृत किया गया था। जिन्हे आज तक सरकार से कोई लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज करीब 20 परिवारों में राशन किट वितरित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूर लोगों की मदद करना हमारा सौभाग्य है और हम आगे भी अपने सहयोगियों द्वारा ये सेवा जारी रखेंगे। राशन वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, महानगर महामंत्री अशोक मल्होत्रा, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, महिला अध्यक्ष अंजू नाहर, महानगर संयुक्त सचिव संजय गौड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें