देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में नए कोरोना मामलों की संख्या बीरवार को छह सौ से कम रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 589 नए मामलें सामने आए, जबकि 3354 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 31 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 22530 तक पहुँच गयी हैं।
