मतगणना को लेकर कांग्रेस ने शुरू की कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी, 1 दर्जन पदाधिकारियों को दी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी

05 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने कंट्रोल रूम स्थापित करने को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी आदेश में पार्टी के 1 दर्जन पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गयी है।

जारी आदेश में प्रदेश महामंत्री मथुरादास जोशी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, आरपी रतूड़ी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम बहुखंडी, सुरेंद्र रांगड, आचार्य नरेशांद नोटियाल, परिणीता बडोनी, शांति रावत, विशाल मोर्या को कांग्रेस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *