मिशन हौसला: हरिद्वार SO अमरजीत सिंह ने गर्भवती महिला को दिया प्लाज़्मा, बचाई जान

हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मिशन हौंसला के तहत शहर कोतवाल, हरिद्वार के अपना प्लाज़्मा देकर कोरोना प्रभावित गर्भवती महिला की जान बचाने की जमकर सराहना हो रही हैं।

डीजीपी उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे मिशन हौंसला के तहत आज देहरादून हर्रावाला निवासी सुखबीर सिंह की कोरोना प्रभावित गर्भवती पत्नी जो दून हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जिन्हें O+ve प्लाज्मा की सख्त आवश्यकता थी जिन्होंने कहीं व्यवस्था न होने के कारण विपरीत परिस्थितियों में डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार से संपर्क किया। DGP द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मदद् हेतु सूचना व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजी, जिसपर सर्वप्रथम हरिद्वार पुलिस से सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह द्वारा इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अमरजीत सिंह को बताया, उनके तुरंत “हां” कहते ही, सीओ सिटी हरिद्वार द्वारा ग्रुप में O+ve की व्यवस्था होने की सूचना प्रेषित की गई।

अपने व्यस्ततम शेड्यूल से समय निकालकर एवं कुछ ही दिन पूर्व कोरोना से जंग जीतकर आने वाले इंचार्ज कोतवाली नगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने तत्काल दून हॉस्पिटल जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट कर मिशन हौंसला में एक जरूरतमंद को मदद् कर अपना अमूल्य योगदान दिया। जिस पर तहे दिल से पीड़ित के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *