देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। नई दिल्ली में राष्ट्रीय कोर कमेटी की आयोजित बैठक में International Human Rights & Crime Control Organization के ब्रांड एम्बेसडर एवं चैयरमेन पं मोहित नवानी ने उत्तराखंड के देहरादून से प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव खंडेलवाल के सामाजिक कार्यो को देखते हुवे उन्हें IHRCCO के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव संगठन को मजबूत बनाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। 
उधर गौरव खंडेलवाल ने IHRCCO के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित करने के लिए IHRCCO के ब्रांड एम्बेसडर एवं चैयरमेन पं मोहित नवानी का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कहीं हैं।