देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत द्वारा 15 लाख 12 हजार 351 रूपये की धनराशि एवं 05 लाख 2 हजार 742 रूपये की धनराशि पीएम केयर्स फण्ड हेतु प्रदान की गई। विधायक रामनगर नैनीताल श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा विभिन्न दानदाताओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 01 लाख 2 हजार 700 रूपये की धनराशि प्रदान की गई। अध्यक्ष, उत्तराखण्ड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद श्री विश्वास डाबर द्वारा 01 लाख 11 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई।
इसके साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत श्रीमती अनुसूया बर्तवाल एवं श्रीमती सुनीता पाण्डे, नत्थनपुर कीर्तन मण्डली, जोगीवाला, देहरादून द्वारा 51 हजार रूपये, श्रीमती अनुसूया बर्तवाल, नत्थनपुर, देहरादून द्वारा 1 हजार 100 रूपये, श्री पवन सैनी, देहरादून द्वारा 21 हजार रूपये, श्री प्रभात कुमार, देहरादून द्वारा 10 हजार रूपये, ब्रह्मचार्य अमित, चेयरमैन अखण्ड ग्रामीण सेवा प्रतिष्ठान, बागेश्वर द्वारा 01 हजार 1 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई।