देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शाम को आयी कोरोना बुलेटिन में 72 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 244 हो गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में 72 कोरोना के नये मामले सामने आने की बात कहीं गयी हैं। कोरोना के इन मामलों में देहरादून जनपद में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 55, उधमसिंह नगर में 3, रुद्रप्रयाग में 3 और पौड़ी गढ़वाल जनपद में 2 नये मामले सामने आये हैं। इन नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 244 हो गयी हैं। विदित हो कि सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 20 मामले सामने आये थे।
