देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। निरंतर कोरोना मरीजों मिलने के कारण जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नवीन सब्जी मंडी स्थल निरंजनपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस संबंध में जिला अधिकारी द्वारा जारी किये गए आदेश में कहा गया हैं कि स्थानीय निरंजनपुर स्थित नवीन सब्जी मंडी में व्यवसायियों में से निरंतर कोरोना मरीजों के मिलने के कारण मंडी परिसर के ए बी सी डी और ई ब्लाक का वह हिस्सा, जिसके पूरब में मसूरी – सहारनपुर रोड़, पश्चिम में चक्की टाला रोड़, उत्तर में जीएमएस रोड़ और दक्षिण में चक्की टाला रोड़ है ( फल मंडी स्थल सहित ) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इसके बाद निरंजनपुर नवीन सब्जी मंडी स्थल में आज से पूर्ण लाकडाउन रहेगा तथा सभी स्थानीय लोग आढ़ती, श्रमिक, कर्मचारी अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन रहेंगे।
इसके साथ ही कोरोना के बढते संक्रमण के दृष्टिगत देहरादून जनपद में हर शनिवार और रविवार को सभी प्रतिष्ठान, दुकानें बंद रहेंगी। दोनों दिन आवश्यक वस्तुओं, मेडिकल, दूध, फल, सब्जी, पेट्रोल पंप आदि ही खोलें जायेंगे।
