देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रानीखेत, अल्मोड़ा के किसान गोपाल उप्रेती को जैविक खेती के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिये शुभकामना दी है। ज्ञातव्य है कि गोपाल जी जैविक खेती पर काम कर रहे हैं, उन्होंने अपने खेत में जैविक धनिया का 7.1 फ़ीट ऊंचा पौधा उगाया है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस उपलब्धि से न सिर्फ किसानों को सम्मान मिला है बल्कि देवभूमि का भी मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के बाद आसपास के हजारों युवा उनसे प्रेरित होंगे। सरकार इस दिशा में काम करने वाले किसानों को हर सम्भव मदद देगी।