देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 8 नये मामलें सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1153 हो गये है। इधर अब तक 279 कोरोना संक्रमित मरीज भी ठीक होने की जानकारी भी बुलेटिन में दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बजे के जारी दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 8 नये कोरोना के मामलें आने की बात कही गयी है। इनमें चम्पावत जनपद में 3 में, ऊधमसिंह नगर में 1, बागेश्वर में 2, अल्मोड़ा में 1 व देहरादून जनपद में भी 1 मामला सामने आया है। इन नये मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1153 हो गयी है। विदित हो कि इससे पूर्व जारी पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 60 मामलें सामने आये थे।
