ऑस्कर फर्नान्डीज का आकस्मिक निधन कांग्रेस की अपूर्णीय क्षतिः: गोदियाल

Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ऑस्कर फर्नान्डीज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि श्री आॅस्कर फर्नान्डीज का असमय आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों सहित केन्द्र सरकार में कई मंत्रालयों में अपनी सेवायें दी। उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे। कांग्रेस संगठन मे दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है कांग्रेस संगठन के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

श्री आॅस्कर फर्नान्डीज के आकस्मिक निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल चैहान, प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिह, राजेन्द्र सिह भण्डारी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सचिव शांति रावत, प्रणीता बडोनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *