नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का ये संबोधन ऐसे समय पर होने जा रहा है जब गत दिवस सरकार लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लेकर आई थी, जो कि पास नहीं हो पाया था। फिलहाल आज रात प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बारे में घोषणा की गई है लेकिन संबोधन के विषय के बारे में अभी तक कोई और विवरण साझा नहीं किया गया है।