राज्यपाल ने एम्स निदेशक व DM देहरादून से ली जानकारी

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत तथा जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव से फोन पर बात कर कोविड-19 के प्रभाव की स्थितियों व बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए आईसीयू बेड, ऑक्सीजन तथा जीवन रक्षक दवाओं के बारे में भी जानकारियां लेते हुए जनपद के कोविड केयर सेंटरों तथा अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं देने तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हर किसी को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *