उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली करा रही सरकार की फजीहत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे है। कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसको लेकर सरकार ने होम आइसोलेशन किट तैयार की है लेकिन ये किट अब तक स्वास्थ्य विभाग की और से  होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पीड़ितों तक नहीं पहुंचाई जा सकी है। कारण इस किट में पूर्व CM की फोटो का छपा होना हैं। दरअसल इसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम व फोटो छपी हैं, जिस कारण नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का प्रचार प्रसार नहीं हो पा रहा था, लिहाजा अधिकारियों ने इस पर लीपापोती करना शुरू कर दिया। विभाग की और से अब इन किटों पर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की चिट चिपकाई जा रही है जिसके बाद ही यह दवाएं पीड़ित लोगों को मिल सकेगी।  राज्य में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है ऐसे में कोरोना पीड़ित लोगों तक अब तक किट का ना पहुंचना खुद स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों व कार्य करने के तरीके की पोल खोल रहा है। इसके अलावा जनता के बीच में सरकार की भी फजीहत इन अधिकारियों की इस तरह की कार्यशैली से हो रही हैं। उधर विपक्षी दलों को भी स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यशैली ने सरकार को घेरने का मौका दे दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *