देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विधायक गोपाल रावत के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा ” गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रावत के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। स्व. रावत एक लोकप्रिय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। मैं शोक संतप्त परिजनों एवं उनके सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”