देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। टीकाकरण उपरांत राज्यपाल लगभग तीस मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रही। टीकाकरण के बाद वह पूर्णतः स्वस्थ अनुभव कर रही हैं।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाये। लोग बिना भय के कोरोना का टीका लगाएं। यह टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से देशभर में कोरोना टीकाकरण का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है।
इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक श्रीमती तृप्ति बहुगुणा ने उन्हें बताया कि 60 वर्ष की आयु से अधिक के 11752 लाभार्थियों को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। 45 से 49 वर्ष की आयुवर्ग के 581 लाभार्थियों को कोरोना के टीके की पहली डोज लग चुकी है। राज्यभर में एक दिन में लगभग 205 टीकाकरण के सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।