उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लगवाया कोरोना का टीका

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने भी आज कोरोना का टीका लगवाया। श्री भगत आज अपराह्न राजधानी स्थित दून अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगाएं। किसी प्रकार की अफवाहों अथवा भ्रामक बातों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *