RSS के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश के निधन पर CM ने किया दुःख व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री ओम प्रकाश के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनो को सान्तवना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री ओम प्रकाश संगठन के वरिष्ठ सदस्य थे। जीवन में वे कुशल मार्गदर्शन एवं समाज सेवी रहे, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज हित के कार्यों के लिए समर्पित किया था। लखनऊ में विश्व संवाद केन्द्र भवन, माधव सेवा आश्रम तथा मथुरा में दीन दयाल धाम का भी उनके मार्गदर्शन में निर्माण किया गया। ऐसे राष्ट्र भक्त मनस्वी के निधन को उन्होंने समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *