गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अभी वह राज्यपाल आवास से निकले है, जहां उनके द्वारा राज्यपाल को इस्तीफा दिया गया हैं। उनका कहना था कि संवैधानिक संकट को दृष्टिगत रखते हुए ही उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना उचित समझा गया। उन्होंने अपने केंद्रीय नेतृत्व का, अपने तमाम वरिष्ठ मंत्रियों का आभार व्यक्त किया, जिनके द्वारा उन्हें समय-समय पर विभिन्न दायित्व दिए। एमएलसी से लेकर विधानसभा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद से लेकर मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने इसके लिए हृदय से अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनको यह मौका दिया।