इस्तीफे पर तो CM ने कुछ नहीं बोला, उपलब्धियां जरूर गिनाई

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं के बीच देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री ​तीरथ सिंह रावत ने अपने इस्तीफे को लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन सरकार की उपलब्धिया जरूर गिनायी।

सीएम तीरथ ने कहा कि कोविड महामारी कोरोना से काफी राहत मिली है, वही इससे ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म सैक्टर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होने इस सैक्टर से जुड़े लोगों को राहत देने की ​कोशिश की। कहा ​कि कोरोना का सम्पूर्ण अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। कहा कि डीबीटी के माध्यम से राहत दी गयी और लगभग 2 हजार करोड़ की राहत सहायता प्रदान की गयी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार बड़ी संख्या में नियुक्तियां करने जा रही है। कहा कि 6 महीने में 20 हजार नियुक्तियां की जाऐगी। इनमें स्वास्थ्य विभाग में 2918 पद, ऊर्जा विभाग में 2021 पद,पुलिस विभाग में 1530 पद, शहरी विकास विभाग में 872 पद, कृषि में 470 पद, लोक निर्माण विभाग में 312 पद, समाज कल्याण विभाग में 103 पद और कुल 22340 पदों पर भर्तिया की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को मुफ्त टैब दिये जाने की योजना बनायी थी। उनकी सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में राहत देने के लिये टैक्स माफ किये। 1 से 12 तक के विधायथियो को निशुल्क पाठ्य पुस्तक देने की योजना बनायी थी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह कहना था कि उन्होनें कुछ घोषणाएं करनी थी, और कई सारी योजनाएं बनायी थी लेकिन वह इन्हे लागू नही कर पाये। प्रेस वार्ता में उनके साथ अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, राजेश शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *