गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने CM पद से इस्तीफा दे दिया हैं। देर रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। विदित हो कि तीरथ सिंह ने 9 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री बने थे, जबकि 2 जुलाई 2021 को CM पद से इस्तीफा दिया गया हैं। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा नेता, मंत्री व विधायक मौजूद रहे। आपको बता दें इस्तीफा देने के बाद अब कल(आज) विधानमंडल दल की बैठक दोपहर 3:00 बजे होगी। पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और डी पुरंदेश्वरी विधायकों के साथ बातचीत करेंगे, जिसके बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा हो सकती है।