गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड में पल-पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज ही राजभवन पहुंचेंगे, जहां पर उनके द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा जाएगा। इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में CM तीरथ ने इस्तीफे को लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन सरकार की उपलब्धियों से जरूर अवगत कराया।