सत्ता में रहने पर कांग्रेस करती है जनहित व लोकहित के काम: शिवा वर्मा

11 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। युवा कांग्रेस उत्तराखण्ड के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया संयोजक शिवा वर्मा ने कहा कि युवा इस देश की रीढ़ है और युवा शक्ति ही है जो की किसी भी सरकार को बना सकती है और हटा सकती।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की उत्तराखंड के युवा बेरोजगार साथियों का जो कि रोजगार पाने के लिए सतत प्रयास करते रहे और सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध नही कराया और ना ही सही दिशा प्रदान की। प्रदेश में बेरोजगार युवको का पंजीकरण लगभग सात से आठ लाख के करीब आज भी मौजूद बताया जाता है जो की रोजगार पाने की आस लगाए बैठे रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो अनेक जनहित व लोकहित के कार्यक्रम लागू करती है और चलाती है चाहे उसमें बेरोजगारों को रोजगार देने का मुद्दा हो, नवीन उद्योग स्थापित करने की बात हो ,आपसी भाईचारा ,सद्भावना बनाए रखने की बात हो ,महिला सशक्तिकरण की बात हो, निर्बल, दबे कुचले लोगों को उठाने की बात हो कांग्रेस अपना महत्वपूर्ण योगदान करती है। इस चुनाव मैं मतदाता कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाकर एक सुंदर उत्तराखण्ड बनाने की कल्पना को पूरा करने जा रहे हैं, इस देवभूमि के सभी धार्मिक स्थल और यहां की मनोरम छटा केवल भारतवर्ष में ही नही अपितु पूरे संसार में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं वही यह प्रदेश सैनिकों का प्रदेश भी है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड का नौजवान शिक्षा पाकर यही स्थापित रहना चाहता है,  लेकिन उसके लिए आवश्यक है कि यहां उद्योग धंधे बड़ी संख्या में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां जो कांग्रेस की सरकार द्वारा जो उद्योग स्थापित किये थे लेकिन भाजपा कार्यकाल में इन उद्योग धंधों की क्या दशा हुई यह किसी से छुपी नही है अनेक उद्योग चौपट हो गये।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आज हर कोई परेशान है। BJP सरकार में हर वर्ग का जीना दूभर हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई अन्य मामलों में भी BJP सरकार को आड़े हाथों लिया। शिवा वर्मा ने युवाओं से आव्हान किया कि कांग्रेस को जिताने के लिए वह अपने मत का इस्तेमाल करे। उन्होंने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में पूरे दम खम के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेगी।

शिवा वर्मा ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय और प्रदेशिक शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने सभी से कोरोना नियमो का पालन करने की भी पुरजोर अपील की और कहा कि नियमो का पालन कर खुद भी बचे और औरों को भी बचाएं। इस अवसर पर रोबिन त्यागी, मीसम अली,आयुष रतूड़ी, गौतम सोनकर, विनीत प्रसाद भट्ट, विराट सागर, शंकर शर्मा  उपस्तिथ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *