गढ़वाल का विकास न्यूज, नई दिल्ली/देहरादून। तमाम उठा पटक के बाद आखिरकार कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना ही दिया। साथ ही पार्टी ने 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये हैं जिसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा के नाम मुख्य रूप से शामिल है। 