गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून| आखिरकार सोमवार देर शाम उत्तराखंड राज्य में 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मुख्य रूप से देहरादून जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही लंबे समय से ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही आईएएस राधिका झा से ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी हटाकर आईएएस सौजन्य को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखिए सूची 

