देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले 12 हजार के करीब पहुँच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में 325 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 11940 हो गयी हैं। बुलेटिन में जहां अब तक 7748 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, वहीं मृतकों की संख्या भी 151 हो गयी हैं। बुलेटिन में प्रदेश में अभी भी कोरोना के 3997 एक्टिव मामले होने की जानकारी दी गयी हैं।
