उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह जी ने स्वतंत्रता सेनानी ओम कुमारी एवम श्री आर पी बहुगुणा जी को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सर्व प्रथम हम आजादी के उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें आजादी के मूल्य को समझना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्षों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देष की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन आदर्षों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिये थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिषा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, श्री राजीव गांधी से लेकर श्री मनमोहन सिंह जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तक कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया तथा विकास के नये आयाम दिये। स्व0 इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी की शहादत को याद करते हुए श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि हमें यह कहने में गर्व हैं कि पूरे देश के अन्दर कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसने उन मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की की वर्तमान सरकारों पर सही दिषा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विशय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देष की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्श और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। हम सबको प्रदेष के विकास के लिए मिलजुल कर काम करना है।
इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने गलवान घाटी में देष की सीमा पर षहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि कंाग्रेस पार्टी इस दुःख की घडी में उनके साथ है तथा भगवान से प्रार्थना करती है कि मृतक आत्माओं को षांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की षक्ति देवें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, नीनू सहगल, प्रदेश सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, सीताराम नौटियाल, तोमर, गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, मंजू त्रिपाठी, दीप बोहरा, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, सुरेन्द्र सिंह आर्य, सुनित सिंह राठौर, संजय किषोर, गौरव सिंह, नवीन पयाल, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह, कमरखान, विकास नेगी, सुनीता प्रकाश, सूरत सिंह नेगी, नागेष रतूड़ी, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, कुंवर सिंह यादव, कमलेश रमन, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, पुश्पा पंवार, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बड़ोनी, विशाल मौर्य, युवा कांग्रेस के भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, विजय रतूड़ी मोन्टी, राहुल प्रताप राणा, कार्तिक चांदना, षोभाराम, ललित भद्री, राजेन्द्र चाौहान, अनिल नेगी, जीतमणि पैन्यूली, सुलेमान अली, अनुराधा तिवारी, महेश जोशी, मोहित नेगी, सशाीला देसाई, राजकुमारी क्षेत्री, उद्धिमा टोलिया, कृष्णपाल, ललित थपलियाल, मंजू चैहान, चन्द्र प्रकाष, सी.के. चहल, गीता खत्री, इमराना, उमा रावत, इन्दू सिंह, अषा थापा, आनन्द खुशबू, शालिनी चैधरी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *