देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 1 नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2402 हो गयी हैं। बुलेटिन में जहाँ अब तक 1521 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की जानकारी दी गयी हैं, वही मृतकों की संख्या भी बढ़कर 28 तक पहुँच गयी हैं।
