देहरादून,(गढ़वाल का विकास)। उत्तराखंड में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 401 हो गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी हेल्थ बुलेटिन में 9 साल के बच्चे के कोरोना संक्रमित मिलने की बात कहीं गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक यह बच्चा मुंबई से हरिद्वार पहुँचा था। विदित हो कि इससे पूर्व जारी हेल्थ बुलेटिन में 51 मामले सामने आये थे, जबकि आज 6 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए थे। अब तक 64 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी हेल्थ बुलेटिन में कहीं गयी थी। 