देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज जारी हेल्थ बुलेटिन में 38 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 438 हो गयी हैं। इधर 15 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 38 नये मामले आने की पुष्टि की गयी हैं। बुलेटिन में जहाँ 79 कोरोना संक्रमित (15 आज के) अब तक ठीक हो चुके हैं, वही प्रदेश में अब एक्टिव केस 352 हैं। अब तक 4 लोगों की मौत होने की जानकारी भी इस बुलेटिन में दी गयी हैं।
