उत्तराखंड: ब्लैक फंगस से दूसरी मौत, अब तक आये 30 मामलें

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 30 मामले सामने आये है इनमें से दो ने अब तक दम तोड़ दिया है। जबकि एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली 72 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। बताया जाता हैं कि जांच के दौरान महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। मंगलवार को महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया और वह चल बसी। ​महिला की मौत के बाद प्रदेश में ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या 2 पहुंच गई है। इससे पूर्व देहरादून के 36 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश में 30 लोगों में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एम्स ऋषिकेश से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के 17 और उत्तरप्रदेश के 13 मरीज मिलाकर एम्स में 30 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। वही उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के ​एक—एक निवासी की मौत हुई है जबकि एम्स में भर्ती ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीय महिला का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। राहत की बात है कि इनमें से 18 संक्रमितों की सर्जरी भी कर दी गई है। इस समय ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 27 एक्टिव केस है, इनमें से कुल 11 मरीजों की सर्जरी होनी बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *