उत्तराखंड: कोरोना के आए 4785 मामलें, 7 हजार से अधिक ने दी कोरोना को मात, 79 की मौत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में कोरोना मामलों के सामने आने का सिलसिला जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों के दोरान 4785 नये मामलें सामने आए हैं, जबकि 79 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। बुलेटिन के मुताबिक आज भी देहरादून में सर्वाधिक 1226 मामलें सामने आए हैं। इसके अलावा 7019 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मामलों की 76232 हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *