11 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षा की डेट शीट जारी हो गयी है। 28 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो कि 18 अप्रैल तक चलेगी। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की सभापति/निदेशक सीमा जौनसारी द्वारा उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2022 की लिखित परीक्षाएं आगामी 28 मार्च 2022 से शुरू होकर 18 अप्रैल 2022 को संपन्न होगी।
देखिए डेट शीट

