उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया वॉर रूम का उद्धाटन

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। आगामी विस चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता जी, प्रभारी सोशल मीडिया सरल पटेल द्वारा संचालित वॉर रूम का विधिवत उद्धाटन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड सोशल मीडिया बूथ के स्तर तक काम करेगा। उन्होनें सभी को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया टीम और प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम साथ मिलकर काम करेंगे। बूथ कमेटियों के गठन के समय इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि हर बूथ पर कम से कम सोशल मीडिया समन्वयक ज़रूर नियुक्त किया जाए।उन्होनें कहा कि कांग्रेस को सोशल मीडिया वॉर रूम में नए सिरे से तैयारी की गई है।

उत्तराखंड सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोरा नें कहा कि मौजूदा राजनीति में सोशल मीडिया विभाग की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने अब तक प्रदेश में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है और आने वाले वक्त में भी इसी प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। इस दौरान, पंकज खरबंदा, हर्ष सोनकर, सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *