गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। CM आवास कूच के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। दरअसल CM आवास कूच के दोरान हाथी बड़कला चौकी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर रोक लिया था तभी बैरिकेटिंग से उतरते हुए प्रीतम सिंह को चोट लग गयी ओर उनका कंधा डिसलोकेट हो गया। बाद में कार्यकर्ता प्रीतम सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रीतम सिंह ने चिकित्सक से इलाज कराया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी।