
देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। अब उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण होगी। राज्यपाल ने भराड़ीसैण(गैरसैण), जिला चमोली को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किये जाने के प्रदेश सरकार के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी हैं। इस बाबत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने आदेश भी जारी कर दिये हैं।
